Haridwar NewsBig News

प्रेमी के साथ घूमती दिखी शादीशुदा बेटी, मां ने बीच सड़क पर कर दी दोनों की धुनाई, देखें वीडियो

रुड़की में पुरानी कचहरी के बाहर बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने बीच सड़क पर अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की धुनाई कर दी. अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई.

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से रुड़की की रहने वाली है. युवती की शादी करीब चार साल पहले देवबंद निवासी युवक से हुई थी. जो इन दिनों विदेश में नौकरी कर रहा है. पति के विदेश जाने के बाद युवती का एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा. बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी बुधवार को रुड़की की पुरानी कचहरी में एक साथ घूमते नजर आए. युवती की मां का दोनों को एक साथ देख पारा चढ़ गया.

महिला ने बीच सड़क में की अपनी बेटी और उसके प्रेमी की पिटाई

महिला ने अपनी बेटी और युवक की बीच सड़क में ही धुनाई कर दी. महिला ने न केवल अपनी बेटी को बल्कि उसके प्रेमी को भी जमकर पीटा. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने महिला और प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर अपने साथ कोतवाली ले आई. खबर लिखे जाने तक तीनों लोग कोतवाली में ही मौजूद थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें