Big NewsUdham Singh Nagar News

BJP विधायक अरविंद पांडे पर महिला ने लगाए जमीन कब्ज़ाने का आरोप, पांडे ने दी प्रतिक्रिया

पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक पर किसान परिवार ने लीज की शर्तों के विपरीत जाकर उनकी अधिक भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने के आरोप लगाए हैं।

BJP विधायक अरविंद पांडे पर महिला ने लगाए जमीन कब्ज़ाने का आरोप

तहसील बाजपुर के ग्राम विचपुरी में भूमि लीज से जुड़े विवाद को लेकर 68 वर्षीय महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर भाजपा विधायक अरविंद पांडे सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अरविंद पांडे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लीज की शर्तों के विपरीत जाकर उसकी अधिक भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया गया और विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी। महिला ने एक वीडियो में सीएम धामी से मदद की गुहार लगाई है।

विधायक ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी तरफ भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है। पांडे ने सरकार से मांग की है कि जो भी महिला सरकार से चाहती है, वो जांच सरकार करवा ले। खुद वो सरकार से इसकी अपील करते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें