Dehradun NewsHighlight

ABVP के विजयी प्रत्याशियों ने की सीएम धामी से मुलाकात, CM ने दिया मार्गदर्शन देने का आश्वासन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी

ABVP के विजयी प्रत्याशियों ने की सीएम धामी से मुलाकात

ABVP के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

सीएम ने दिया मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन

प्रत्याशियों ने सीएम को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। सीएम ने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें