NationalUttarakhand Weather News

पाकिस्तान से आने वाली हवाएं बढ़ाएगी गर्मी, जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

फरवरी माह ख़त्म होने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन अभी से ही तेज धूप की चुभन दिन के समय महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है की इस बार गर्मी ज्यादा सताने वाली रहेगी। IMD के अनुसार अगले 5 दिनों में तापमान में और तेजी आएगी। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ​कई इलाकों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही चढ़ेगा पारा

बता दे इतना तापमान मार्च महीने के पहले हफ्ते में दर्ज किया जाता है। जो कि इस बार ​फरवरी महीने के अंतिम दिनों में ही दर्ज होने लगा है। फिर एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ दरअसल 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

जानिए क्यों बढ़ने लगी है अभी से गर्मी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक तरह का प्रति चक्रवात मूवमेंट पैदा करता है यानी हवा घड़ी की दिशा में घूमती है। इसी वज़ह से भारत के रेगिस्तानी इलाकों के साथ-साथ पाकिस्तान के बलूचिस्सन से गर्म हवाएं पश्चिमी भारत होते हुए उतरी मैदानी इलाकों का रुख कर रही हैं और वहां गर्मी बढ़ा रही हैं।

अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। अगले 5 दिनों की बात की जाए तो उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है। इस बार मार्च के शुरुआती 15 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर भी चढ़ सकता है। जिस से तीखी गर्मी का एहसास देखने को मिलेगा।

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में मौसम नर्म और गर्म दोनों ही हो रहा है। कभी सुबह के वक्त कोहरा होता है, तो दिन में चुभने वाली तीखी धूप का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर फरवरी के महीने में मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिलते हैं, जिससे बारिश भी होती है और तापमान भी अधिक नहीं बढ़ता है, लेकिन इस साल कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। वो भी एक के बाद एक, जिसकी वजह से तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। साथ ही बदल हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।

जानें कैसा है उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। प्रदेश में तीन दिन पहले हुई वर्षा के बाद लगातार चढ़ रहे पारे की रफ्तार थम गई थी, लेकिन अब शुष्क मौसम के कारण पारा फिर चढ़ने लगा है। गुरुवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई तो दिन की तेज धूप ने पसीने छुटाए।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने के अनुमान है। चटख धूप खिलने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें