Big NewsDehradun

क्या पहाड़ के लोगों को गाली देने वाले चैंपियन की वापसी से पहाड़ की जनता नाराज नहीं होगी ?

https://youtu.be/S-ns8KgTd40

देहरादून: भाजपा ने खानपुर के गोलीबाज विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी में वापस ले लिया है। चैंपियन की वापसी के बचाव में भाजपा नेता उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या पहाड़ को गाली देने वाले विधायक की वापसी से पार्टी को नुकसान नहीं होगा। क्या उन पहाड़ियों को ठेस नहीं पहुंचेगी, जिनके लिए चैंपियन घिनौनी गालियां दे रहे थे। ऐसी गालियां, जिनको लिखा और सुनाया भी नहीं जा सकता ?

चैंपियन की वापसी पर उनको निष्कासित करने वाले तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट भी चैंनियन की वापसी तारीफ करते नजर आए। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भी उनके बचाव में खड़े हैं। पार्टी के सीनियर लीडर विनय गोयल भी चैंपियन की तारीफ़ करते नजर आए। कांग्रेस पहले ही पूरे मामले को लेकर भाजपा को घेरने में जुटी है।

https://youtu.be/VErrwwJut_A

सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा एक तरफ तो चुनावी मोड़ में नजर आ रही है। दूसरी ओर विवादित विधायक की वापसी कर रही है। वो भी उस विधायक की, जो उत्तराखंड में सत्तासीन पार्टी का विधायक है और उत्तराखंड के ही लोगों को खुलेआम गाली देता है। उनके वायरल गाली देते वीडियो तक खूब वायरल हुए थे। एक बात तो साफ है कि पहाड़ियों को गाली देने वाले विधायक चैंपियन की वापसी से पहाड़ के लोग नाराज हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह भाजपा को भारी पड़ सकता है।

Back to top button