Udham Singh Nagar NewsBig News

रिश्तों का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, नहर में फेंका शव

काशीपुर में “पति, पत्नी और वो” के त्रिकोण ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते घर को मातम में बदल दिया। यहां एक तरफ घरवाला था तो दूसरी तरफ बाहर वाला, और इसी बीच शुरू हुआ मोहब्बत का वो खूनी खेल जिसमें पति की बलि चढ़ा दी गई।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

मामला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर का है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति को ही मौत की नींद सुला दिया। मामले की तहरीर मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी जब उनका बेटा पांच दिनों तक घर नहीं लौटा। मृतक कुलवंत सिंह के परिजनों ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।

1 मई को परिजनों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

परिजनों ने 1 मई को गुमशुदगी दर्ज कर बताया कि उनका बेटा 25 अप्रैल से लापता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि जिस दिन कुलवंत लापता हुआ था उसी दिन उसकी पत्नी से उसका विवाद भी हुआ था। पुलिस ने पत्नी गुड्डी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

पति को जहरीली शराब पिलाने के बाद नहर में फेंका शव

आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी कपिल मौर्या के साथ मिलकर पति कुलवंत सिंह को रास्ते से हटाने के लिए उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दी और फिर मौत की नींद सुलाकर दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला ने उसे कार में रख तुमड़िया डैम की नहर में फेंक दिया।

शव की तलाश जारी

पुलिस और SDRF की टीमें फिलहाल नहर में शव की तलाश कर रही हैं, लेकिन कत्ल की यह दास्तां पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक प्रेमी के चक्कर में एक पत्नी ने अपनी ही मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल की गई अल्टो कार भी बरामद कर ली गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें