Highlight : जिसकी हत्या की सजा काट रहे 23 लोग, वो अचानक 3 महीने बाद लौट आया... - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जिसकी हत्या की सजा काट रहे 23 लोग, वो अचानक 3 महीने बाद लौट आया…

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsबिहार: जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। बिहार में तीन महीने पहले मामला सामने आया था, जिसमें भीड़ के एक युवक को पीटने के बाद मौत का मामला सामने आया था। इस मामले में 23 लोगों को जेल भी हो चुकी है। हैरान करने वाली बात ये है कि जिसको मारने के आरोप में लोगों को जेल हुई है, वो वापस लौट आया।

बिहार में भीड़ हिंसा में हत्या का मामला दर्ज होने और 23 आरोपियों के जेल जाने के तीन महीने बाद मरने वाला युवक जिंदा लौट आया। पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस दौरान पटना पुलिस ने एक शव दिखाकर कहा था कि यही तुम्हारा पति है। पत्नी ने बताया कि उस वक्त चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। पुलिस के कहने पर शव लेकर चली गई थी।

पत्नी ने बताया कि पैसा ना होने के चलते घर के बर्तन बेचने के साथ ही कर्ज लेकर पति का श्राद्ध किया। उसने बताया कि प्रशासन की ओर से कुछ भी नहीं मिला। वहीं, पांच महीने से लापता पति जिंदा लौट आए। फिलहाल इस लापरवाही के बाद से ही पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है कि पुलिस ने मृतक के कपड़े पत्नी को दिखाए थे, और उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि यह उनके पति के ही कपड़े हैं।

Share This Article