ब्यूरो- नाम वापसी के आखिरी दिन तक तमाम मान-मनोव्वल के बाद भी जो दावेदार अपनी जिद पर अड़े रहे उन्हें भाजपा ने अपने खेमें से बेदखल कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आदेश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए भाजपा ने अपने सभी 17 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि निकाले गए दावेदारों में से ज्यादातर दावेदार कांग्रेस के बागियों को पार्टी मे शामिल करने और उनकी खातिर अपनी कुर्बानी से नाराज थे। हालांकि कुछ दावेदार ऐसे भी थे जिनकी पार्टी पिछले कई चुनावों से अनदेखी कर रही थी। बहरहाल देखना ये दिलचस्प होगा की भाजपा से खार खाए बागी क्या गुल खिलाते हैंं। हालांकि माना जा रहा है कि बागियों की बगावत से भाजपा हो या कांग्रेस दोनों को हलकान होना पड़ेगा। दरअसल दमदार बागी पार्टिय़ोंं का गणित बिगाड़ कर रख देंगे।
नाम | विधानसभा क्षेत्र |
सूरत राम नौटियाल | गंगोत्री |
आशा नौटियाल | केदारनाथ |
धनी लाल शाह | घनसाली |
प्रेमलाल त्रिकुटिया | घनसाली |
राजेश्वर पैन्यूली | प्रताप नगर |
ओमगोपाल रावत | नरेंद्र नगर |
लक्ष्मी अग्रवाल | सहसपुर |
संदीप गुप्ता | ऋषिकेश |
रविंद्र पनियाला | खानपुर |
कुशलपाल सैनी | लक्सर |
कविन्द्र इष्टवाल | चौबट्टाखाल |
किशन सिंह | डीडीहाट |
प्रमोद नैनवाल | रानीखेत |
हेम आर्य | नैनीताल |
हरेन्द्र सिंह दरम्याल | कालाढूंगी |
कुमारी सीमा चैहान | जसपुर |
राजीव अग्रवाल | काशीपुर |