National

कौन है राम मोहन नायडू? जो नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के युवा होंगे, जानें यहां

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ कई सांसद नई कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री टीडीपी के सांसज राम मोहन नायडू होंगे। आइये उनके बारे में जानते हैं।

सबसे कम उम्र के युवा मंत्री होंगे राम मोहन नायडू

राम मोहन नायडू किंजरापु चंद्रबाबू नायडू के सबसे करीबी माने जाते हैं। वो नई कैबिनेट में सबसे कम उम्र के युवा मंत्री होंगे। इनका जन्म 18 दिसंबर 1987 को श्रीकाकुलम के निम्माडा में हुआ था। टीडीपी नेता और केंद्रीय मंत्री येरन नायडू उनके पिता हैं और उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। राम मोहन नायडू ने डिस्टेंस एजुकेशन में एमबीए किया है।

26 साल की उम्र में जीता पहला चुनाव

बता दें कि शुरुआत में राम मोहन नायडू सिंगापुर में करियर बनाने के लिए गए लेकिन साल 2012 में उनके पिता की मौत हो जाने के बाद उन्होनें राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता की विरासत को संभाला। 26 साल की उम्र में उन्होनें 2014 में श्रीकाकुलम से लोकसभा सांसद के रुप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।    

सबसे वफादारों में से एक राम मोहन नायडू

राम मोहन नायडू को अपन पिता, येरन की तरह एनसीबीएन के सबसे वफादारों में से एक माना जाता है। एनसीबीएन की गिरफ्तारी जैसे महत्तवपूर् समय में राम मोहन नायजू ने दिल्ली में नारा लोकेश के साथ महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। राम मोहन नायडू कृषि, पशु संबंधी स्थायी समिति के सदस्य के पद पर हैं। इसके अलावा, वह स्थायी समितियों के सदस्य के रुप में भी कार्य करते रहे हैं।

Back to top button