NationalHighlight

किसी मॉडल से कम नहीं हैं Priyanka Gandhi के बेटे, आज मना रहे 25वां जन्मदिन, देहरादून से की है पढ़ाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के बेटे रेहान वाड्रा आज 25 साल (Raihan Vadra Birthday) के हो गए हैं। अक्सर रेहान अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी को लेकर चर्चाओं में रहते है। आज वो अपना 25वां जन्मदिन मना रहे है। अपने लंबे कद, फिटनेस की वजह से वो किसी मॉडल से कम नहीं लगते।

सोशल मीडिया पर समय-समय पर उनकी तस्वीरें वायरल(Priyanka Gandhi Son) होती रहती हैं। जिनमें उनका डैशिंग अंदाज साफ झलकता है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर चलिए उनके बारे में थोड़ा जान लेते है।

priyanka-gandhi-son-raihan-vadra

25 साल के हो गए है रेहान वाड्रा Raihan Vadra Birthday

रेहान वाड्रा प्रियंका गांधी और बर्ट वाड्रा के बड़े बेटे हैं। 29 अगस्त, 2000 को जन्मे रेहान सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखाई देते है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद रेहान सुर्खियों से दूर ही रहते हैं। हालांकि कई मौकों पर मीडियो कैमरों ने उन्हें कैद किया है। कयास लगाए जाते है कि हान वाड्रा गांधी परिवार की आगे की सियासत रेहान ही संभालेंगे।

priyanka-gandhi-son-raihan-vadra

क्या करते हैं रेहान वाड्रा ? (Raihan Vadra Profession)

रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी पहली सोलो एग्जिबिशन की थी। जिसका नाम था ‘डार्क परसेप्शन’। रेहान वन्यजीव और सड़क के अलावा कमर्शियल फोटोग्राफी भी करते है। द इंडिया स्टोरी में भी रेहान प्रदर्शनी कर चुके हैं। साल 2022 के अंत में उन्होंने अनुमान नाम की दूसरी सोलो एग्जिबिशन की थी।

priyanka gandhi

देहरादून से की है रेहान ने पढ़ाई (Raihan Vadra Education)

पढ़ाई की बात करें तो रेहान ने दिल्ली देहरादून समेत लंदन से पढ़ाई की है। लंदन में वो SOAS यूनिवर्सिटी से पढ़े है। उनकी छोटी बहन भी है। जिनका नाम मिराया वाड्रा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें