Big NewsRudraprayag

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में बिछी बर्फ की सफेद चादर, दिखा अद्भुत नजारा

badrinath dham

 

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ ही ठण्ड ने दस्तक दे दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास की पहाड़ि‍यों पर बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में पहले देर शाम हल्का हिमपात हुआ। आज सुबह भी बर्फ़बारी भी हुई। धाम में दो इंच तक बर्फ जम गयी है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आज भी बना रहेगा राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ़बारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

बदरीनाथ धाम में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे है। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री कम और अधिकतम छह से सात डिग्री के बीच है। सुबह-शाम पाला जमने से वाहनों के लिए भी दिक्कत बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में यात्रियों के लिए नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था की है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि धाम में तीन हजार तक यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है।

Back to top button