केदारनाथ: केदारनाथ में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। धाम में शानिवार को भी बर्फबारी हुई थी। अब फिर से बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण यात्रियों को ठंड से दो-चार होना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही ठंड में यात्रियों के लिए उत्तराखंड पुलिस राहत लेकर आई। पुलिस ने यात्रियों को चाय बिस्कुट खिलाए। यात्रियों के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था भी की है।
अक्सर पुलिस पर सवाल उठाए जाते हैं। जरा सी गड़बड़ी बड़ा मसला बन जाती है। गलतियों पर सवाल उठाए भी जाने चाहिए, लेकिन कई बार पुलिस का ऐसा चेहरा भी देखने को मिलता है, जिसकी उम्मीद लोग मक ही करते हैं। उत्तराखंड पुलिस का स्लोगन मित्र पुलिस का है। फिलहाल केदारनाथ धाम में पुलिस अपने स्लोगन को सही साबित करने के प्रयास में जुटी है।
यात्रियों को सही सलामत धाम तक पहुंचाना हो या फिर कड़कड़ाती ठंड में उनको चाय-बिस्कुट खिलाने की बात हो। पुलिस के व्यवहार की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले यात्री कमलेश ने उत्तराखंड पुलिस को लेकर एक पोस्ट भी लिखी है। वहीं, पुलिस भी अपने इस तरह के कामों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है, जिनकी लोग खूब सराहना भी कर रहे हैं।