Udham Singh Nagar NewsBig News

फैक्टरी में काम करने के दौरान श्रमिक के पेट में घुसी कील, मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक के पेट में सरियानुमा कील घुसने से मौत हो गई। मृतक की मां ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्रमिक के पेट में घुसी कील

घटना गुरुवार की है। मृतक की पहचान अर्शप्रीत सिंह (22) पुत्र मनजीत सिंह बिवासी किच्छा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अर्शप्रीत नेशनल हाइवे 74 पर शिमला पिस्तौर स्थित रावा हाईटेक रुद्रपुर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में काम करता था। रोज की तरह गुरुवार को भी युवक फैक्ट्री में काम पर गया था।

परिजनों ने काटा हंगामा

फैक्टरी में प्रेशर मशीन पर काम करने के दौरान युवक के पेट में कील घुस गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर जैसे ही युवक के परिजनों को हुई उन्होंने फैक्ट्री के बाहर जाकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

फैक्टरी प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोपी

परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत को कई घंटे हो गए लेकिन फैक्टरी प्रबंधन ने उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी। बता दें मृतक के पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फैक्टरी में हादसे के दौरान युवक की मौत हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें