UttarakhandHighlight
उत्तराखंड के सभी निकायों में शपथ ग्रहण समारोह कब होगा?, जानें यहां

उत्तराखंड के सभी निकायों में मतदान 23 जनवरी को संपन्न हो गए थे. जिसके नतीजे भी आ आ गए हैं. अब सात फरवरी को नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी शपथ लेंगे.
7 फरवरी को आयोजित कराया जाएगा शपथ ग्रहण समारोह
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देकर बताया कि सभी निकायों में 7 फरवरी तक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे. मंत्री ने बताया कि सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में विजय पाने वाले मेयर, पालिका अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष सहित निगम के पार्षद, सभासदों की शपथ 7 फरवरी तक दिलाई जाएगी.