Big NewsDehradun

कब लौटेगा देवभूमि का लाल, क्या गुहार सुनेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ?

breaking uttrakhand newsदेहरादून: देवभूमि का लाल हवलदार राजेंद्र सिंह पिछले दिनों बर्फ पर फिसलकर पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। तब से ही उनकी वापसर के प्रयास किये जा रहे हैं। जवान के परिजनों को रो-रोकर बुरा होल है। काफी प्रयासों के बावजूद उनका अब तक पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से लापता जवान राजेंद्र सिंह को वापस लाने की गुहार लगाई थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत से फोन पर बात की और उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने रक्षामंत्री से सेना के लापता जवान राजेंद्र सिंह की सकुशल वापसी के प्रयास तेज करने का अनुरोध किया। सेना में हवलदार पद पर तैनात राजेंद्र सिंह मूल रूप से चमाली जिले के हैं। वर्तमान में उनका परिचार देहरादून के अंबीवाला में रहने वाले हैं।

Back to top button