UttarakhandBig News

धामी कैबिनेट विस्तार की उलटी गिनती शुरू! जानें कब होगा?

उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मंत्रिमंडल विस्तार (Dhami cabinet expansion) पितृपक्ष के बाद कभी भी हो सकता है।

पितृपक्ष के बाद कभी भी हो सकता है कैबिनेट विस्तार

बताया जा रहा है कि 7 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष 21 सितंबर तक चलेंगे और इसके बाद नवरात्र के दौरान सीएम धामी अपनी संशोधित टीम का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री धामी की हाईकमान से चर्चा हो चुकी है। यही वजह है कि बीते कुछ दिनों से सीएम आवास और कैंप ऑफिस में विधायकों का तांता लगा हुआ है। माना जा रहा है कि इस बार कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

दो मौजूदा मंत्रियों को पद से हटाएगी सरकार!

चर्चा ये भी है कि दो मौजूदा मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पार्टी चुनावी तैयारी को और धार देना चाहती है। वहीं, नए विधायकों को मंत्री पद देकर उन्हें भी जिम्मेदारी और अवसर देने पर मंथन चल रहा है। अब सबकी निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं। जैसे ही हाईकमान की हरी झंडी मिलेगी, धामी कैबिनेट विस्तार की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की होगी घोषणा, हाईकमान की अनुमति का इंतजा़र

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें