देहरादून: जौनपुर में नौ साल की बच्ची से रेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और मासूम को दरिंदे ने हवस का शिकार बना लिया। मामले देहरादून का है। दरिंदे ने मासूम बच्ची के रिश्तों का भी कत्ल कर दिया। जिस बच्ची को उसने हवस का शिकार बनाया वो उस दरिंदे को चाचा-चाचा कहकर इतराते हुए पुकारती और खूब प्यार करती थी। उसे क्या पता था कि, जिसे वो अपना चाचा कहकर बुलाती है। वही उसे अपनी हवस का शिकार बना लेगा।
आरोपी पत्नी की हत्या के मामले में कई साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आया था। बच्ची उसे चाचा कहकर पुकारती थी। आरोपी पीड़ित परिवार के घर में टूटे दरवाजे ठीक कराने आया था। घटना के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पड़ोस में रहने वाले परिचित को टूटे दरवाजे को ठीक करने के लिए बुलाया था। अक्सर आराम करने के लिए उनके घर आता था।
परिजन भी उसे परिवार का सदस्य मानते थे। सोमवार को दरवाजा ठीक करने के बाद आरोपी आराम करने की बात कहकर उनके घर की तीसरी मंजिल पर चला गया। वह परिजनों की आंखों में धूल झोंककर आठ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची नीचे आई तो कपड़ों को अस्त-व्यस्त देखकर उन्हें शक हुआ। बच्ची से पूछा तो उसने आरोपी की करतूत बता दी। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस चैकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस ने भागदौड़ कर परिजनों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। चौकी की प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी इलाहाबाद स्थित अपने गांव भागने की तैयारी में था। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर अपनी पत्नी की भी हत्या करने का आरोप है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर था।