
What To Wear In Navratri: आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए है। आज से नौ दिनों तक नौ माताओं की पूजा की जाती है। मां के हर एक रूप के लिए अलग-अलग तरीके से पूजा पाठ की जाती है। ऐसे ही हर एक मां का एक खास रंग होता है।
माना जाता है कि मां के रूपों के अनुसार रंग(Navratri Dress Colour) पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और आध्यात्मिक शांति रहती है। चलिए आपको बताते हैं कि मां को प्रसन्न करने के लिए इन नौ दिनों तक कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए। जिससे माता रानी अपनी कृपा आप पर बरसाए।
Navratri Dress Colour: नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें 9 रंगों की ड्रेसेज, माता होगी प्रसन्न What To Wear In Navratri
- पहले दिन मां दूर्गा के पहले रूप यानी मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले कलर के कपड़े पहनना काफी शुभ होता है। ये रंग खुशी और नई शुरुआत का संकेत देता है।
- दूसरे दिन मां दूर्गा के दूसरे रूप यानी मां ब्रह्मचारिणी की आराधना होती है। इस दिन हरा रंग पहनना चाहिए। जो कि शांति, संतुलन और विकास का प्रतीक है।
- तीसरे दिन मां दूर्गा के तीसरे रूप यानी मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इन दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग धैर्य, संतुलन बनाए रखने का संकेत है।
- चौथे दिन मां दूर्गा के चौथे रूप यानी मां कूष्मांडा की आराधना होती है। इस दिन ओरेंज रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता को दर्शाता है।
- पांचवे दिन मां दूर्गा के पांचवे रूप यानी मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। ये रंग पवित्रता, शांति और सादगी का प्रतीक है।
- छठे दिन मां दूर्गा के छठे रूप यानी मां कात्यायनी की आराधना होती है। इस दिन लाल रंग पहनना चाहिए। ये रंग शक्ति, प्रेम और साहस को दर्शाता है।
- सप्तम दिन मां दूर्गा के सातवे रूप यानी कि मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग पहनना चाहिए। ये रंग नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है।
- अष्टमी जिसे दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है, इस दिन मां दूर्गा के आठवे रूप यानी मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग पहनना चाहिए। जो कि प्रेम, करुणा और सौम्यता को दर्शाता है।
- नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग आध्यात्मिकता, सफलता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।