TrendingHighlight

Labubu के बाद Social Media पर छाई Mirumi Doll !, जानें क्या है नया viral ट्रेंड?

What is Mirumi Trend: बीते साल यानी 2025 में सोशल मीडिया पर लाबूबू डॉल्स का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिला था। अब साल बदला तो डॉल भी बदल गई। नए साल में एक नई डॉल का ट्रेंड लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। जो कि सोशल मीडिया पर छायी हुई है। हम बात कर रहे हैं Mirumi Doll की।

labubu-gone-mirumi-on

सोशल मीडिया पर छायी मिरुमी डॉल

Mirumi Doll लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये मिरुमी है क्या? कई लोग इसे एआई वाला लाबूबू कह रहे हैं। तो वहीं कुछ इसे प्यारी सी डॉल बता रहे है। चलिए जानते है कि ये मिरुमी आखिर है क्या?

क्या है मिरुमी? (What is Mirumi?)

बता दें कि मिरुमी (Mirumi) एक छोटा सा रोबोट है। इसकी एक खासियत है कि ये टच करने पर रिएक्ट भी करता है। मुलायम फर से लिपटी हुई ये डॉल या फिर रोबोट लाबूबू से काफी ज्यादा क्यूट है। लाबूबू की तरह आप इसे हैंडबैग पर लगा सकते है। कई लोग तो इसे लकी चार्म भी बता रहे हैं।

https://twitter.com/FortuneIndia/status/2009214007388066010

जापान के टोक्यो में बनाया गया

मिरूमी (Mirumi) एक प्यारा‑सा चार्म बॉट है। इसे जापान के टोक्यो में तैयार किया गया है। CES 2025 के दौरान जापान की रोबोटिक्स कंपनी युकाई इंजीनियरिंग (Yukai Engineering) ने मिरूमी को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया।

टच करने पर करती है रिएक्ट

ये टच करने पर रिएक्ट करती है। इसमें प्रॉक्सिमिटी और मोशन सेंसर्स लगे हुए है। जिससे डॉल को पता चल जाता है कि कब आप उसके पास है या फिर उसे टच कर रहे हैं। खास बात ये है कि बार-बार टच करने पर भी ये अलग-अलग तरह रिएक्ट करती है। बैटरी कम होने पर ये अपना सिर झुका लेती है। जिससे आप समझ जाएंगे कि इसे चार्ज करने का समय आ गया है।

japan

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रेंड

स्लॉथ बेयर जैसे खिलौनों की तरह आप मिरूमी को भी बैग या कपड़ों पर लगा सकते है। लेकिन ये जापानी बॉट बाकी खिलौनों और डॉल्स से अलग है। ये आसपास की दुनिया के साथ इंटरैक्ट भी कर सकता है। ये न्यू एक्सेसरी इतनी प्यारी है कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। रोमानिया की एक्ट्रेस लोरा ने इसे बेस्ट फ्रेंड बताया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें