HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना, मौसम का बदलेगा मिजाज

उत्तराखंड में होली के मौके पर दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला बदला रहा। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह बारिश और ओलावृष्टि भी देखने को मिली। हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्क हो गया और चटख धूप खिलने लगी।

दोपहर में चटख धूप खिलने से पारा चढ़ा

प्रदेश में बीते बुधवार से सुबह से ही धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद बादल मंडराने लगे। शाम होते-होते कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें भी देखने को मिली। गुरुवार को सुबह हल्की ठंड महसूस की गई, लेकिन दिनभर चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस के करीब अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ सकती है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। जबकि, आगामी 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के भी आसार हैं।

किस शहर में कितना रिकार्ड किया गया तापमान

देहरादून सेहर का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनताम तापमान13.0 दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 29.0 तो न्यूनताम तापमान 13.0 वहीं नई टिहरी में अधिकतम तापमान 19.0 तो न्यूनतम तापमान 6.4 दर्ज किया गया। वहीं बात करे हल्द्वानी सेहर की तो हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सबसे गर्म रहा हल्द्वानी

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी का तापमान सबसे अधिक रिकार्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी तापमान की रिपोर्ट में हल्द्वानी स्टेशन का सबसे अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में पारे में तेजी से उछाल की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें