ऋषिकेश- लिवरपूल यूनाइटेड किंगडम से फेब फोर बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड ऋषिकेश पहुंचा। जहां वसुंधरा टीम ने उनका स्वागत पहाड़ के व्यंजनों से किया। इस दौरान बीटल्स ग्रुप के सदस्य जॉन ने कहा कि यह उनके लिए बेहद बड़ी बात है कि उन्होंने इस पावन धरती पर कदम रखा है।
ऋषिकेश पहुंचने पर बीटल्स ग्रुप का जोरदार स्वागत
बीटल्स ग्रुप के ऋषिकेश पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पर्यटन व्यवसायी बचन पोखरियाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर और पहाड़ी शरबत यानी बुरांश का जूस पिलाकर चारों सदस्यों का गंगा की धरती पर स्वागत किया। उन्होंने ग्रुप को इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड मेंमबर जॉन ने बताया कि वह पहली बार ऋषिकेश की धरती पर परफॉर्म करने जा रहे है.
उन्होंने कहा कि यही वह धरती है जहां 50 साल पहले बीटल्स ने कदम रखे थे। और अपने गानों का कंपोजीशन किया था। उनके लिए इससे बड़ी कोई भी बात नहीं है कि वह इस पावन धरती पर आए हैं। बैंड यहां आकर बीटल्स 84 कुटिया आश्रम के समीप ही परफॉर्म कर रहे हैं। बीटल्स बैंड के फेजोशेफ एडवर्ड, डेनिल फिलिप,जॉन थॉमस और पीटर नाइल्स यहां पहुंचे हैं।