कौन है हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक ? 1998 में भी भड़काई थी हिंसा

haldwani violence mastermind abdul malik

हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पर पहले भी हिंसा भड़काने के आरोप लगे है। 1998  में भी उस पर हल्द्वानी में ही हिंसा भड़काने के आरोप लगे थे।   

साल 1998 में मलिक पर हत्या के आरोप लगे थे। 19 मार्च 1998 में हल्द्वानी के रहने वाले अब्दुल  रऊफ सिद्दीकी की बरेली के भोजीपुरा में हत्या हो गई थी।

इस मामले में अब्दुल मलिक के खिलाफ भोजीपुरा में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लेकिन अपने रसूख के चलते मलिक  ने इस मामले में सीबी सीआईडी जांच करवा दी।

इसके बाद भी पुलिस की नजरें  अब्दुल पर थी। पुलिस जब उसकी गिरफ्तारी के लिए हल्द्वानी पहुंची  तो 1998 में तब भी आठ फरवरी 2024 जैसी ही हिंसा भड़क उठी।

पुलिस पर पथराव किया गया  और जगह-जगह आगजनी की  गई। तब भी पूरे शहर में खूब तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में  भी दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

जिसके बाद पुलिस ने मलिक पर बलवे सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन अब्दुल मलिक के राजनीतिक रसूख के कारण ये मामला दबा ही रह गया।

डायबिटीज के मरीज शुगर  को इन नेचुरल स्वीटनर  से करें रिप्लेस