जानें क्या होती है Dry Ice, जिसे खाकर खून की उल्टी करने लगे लोग

What is Dry Ice?

गुरुग्राम के रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस खाने से पांच लोग खून की उल्टी करने लगे।

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर है। इस मामले में FIR दर्ज कर दी गई है और पुलिस इसकी तफ्तीश में जुट गई है।

ऐसे मे ये Dry Ice होती क्या है, जिसे खाने के बाद खून की उल्टी शुरु हो गई? आईये जानते हैं।

Dry Ice कार्बन डाई ऑक्साइड का ठोस रुप होता है। इसका इस्तेमाल कूलिंग एजेंट के रुप में किया जाता है। अब मेडिकल से लेकर फूड इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

Kya hai dry ice?

इस बर्फ की सतह का तापमान -80 डिग्री तक रहता है। यह सामान्य बर्फ की तरह गीली या पिघलकर पानी नहीं बनती बल्कि ज्यादा तापमान में आने पर धुंआ बनकर उड़ने लगती है। 

Dry Ice का तापमान

ड्राई आइस काफी ज्यादा ठंडी होती है, जिससे शरीर की कोशिकाएं मरने लगती हैं। ऐसे में इसे सीधे छूने के लिए मना किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Dry Ice है खतरनाक

8 या 9 मार्च, जानें कब है महाशिवरात्रि और पूजा  का शुभ मुहूर्त?