उत्तराखंड में पहली बार इन तीन बड़े पदों पर बैठी हैं महिलाएं, काबिलियत  कर देगी हैरान

उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

2022 में बीजेपी विधायक ऋतु खंडूरी को विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। ऋतु राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी हैं। 

ऋतु खंडूरी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के राधाबल्लभ पुरम गांव की हैं। उन्होंने मेरठ से ग्रेजुएशन, राजस्थान से पीजी किया। प्राइवेट यूनिवर्सिटी में काफी समय तक पढ़ाने के बाद उन्होंने राजनीति  का रुख किया।

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

उत्तराखंड की सीनियर मोस्ट आईएएस अफसर राधा रतूड़ी  राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।राधा रतूड़ी 1988 बैच  की आईएएस अफसर हैं। 

1985 में मुंबई से मॉस कम्यूनिकेशन में पीजी करने के बाद राधा रतूड़ी सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गईं। हालांकि  इस बीच उन्होंने इंडिया टुडे जैसी मैग्जीन में भी काम किया।

उत्तराखंड की पहली महिला  चीफ जस्टिस रितु बाहरी

नैनीताल हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस के तौर पर रितु बाहरी ने शपथ ली। 11 अक्टूबर 1962 को पंजाब के जालंधर में रितु  बाहरी का जन्म हुआ।

रितु बाहरी ने शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में की। वर्ष 1985 में उन्होने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की। साल 1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में उन्होंने वकालत शुरू कर दी।

खत्म हुआ इंतज़ार! मिर्जापुर का सीजन 3 इस दिन  होगा रिलीज़