UP में बीजेपी के ये MP बांट रहे उत्तराखंड की सांसद निधि, RTI में खुलासा

उत्तराखंड की सांसद निधि 

उत्तराखंड के जहां आज भी पहाड़ी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर  प्रदेश के कुछ MP का दिल दूसरे राज्यों के लिए ज्यादा धड़क रहा है।

RTI में हुआ बड़ा खुलासा

सूचना के अधिकार यानी RTI में एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा हुए जिसनें  सियासी गलियारों  में हलचल मचा दी।

RTI में हुआ बड़ा खुलासा

RTI में पता चला कि उत्तराखंड के कुछ सांसदों ने अपनी निधि का एक बड़ा हिस्सा राज्य में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा  के विकास पर खर्च कर दिया।

सांसदों ने करोड़ों किए खर्च

आरटीआई के मुताबिक, उत्तराखंड से बाहर इन सांसदों ने ट्यूबवेल लगवाने, स्कूल और सामुदायिक भवन बनाने आदि कामों के लिए पैसे आवंटित किए। इसके लिए करीब 1.28 करोड़ रुपए की राशि दी गई। 

सांसद निधि बांटने वाले ये बीजेपी MP कौन?

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे राज्यों के लिए सबसे ज्यादा दरियादिली दिखाने वाली इस लिस्ट में सबसे ऊपर टिहरी गढ़वाल की लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह है।

टिहरी की लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह 

UP के आगरा के विकास के लिए शाह ने 2024-25 में एक करोड़ की राशि मंजूर की। ये पैसा वहां फुटपाथ, पैदल मार्ग और पीने के पानी आदि कामों में इस्तेमाल किया जाएगा। 

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल  

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी हरियाणा में शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए 25 लाख दिए है।

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने 2010-16 में 3 लाख की स्वीकृत की। जो अब  दिसंबर 2025 में जारी हुई। 

अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा 

अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने भी नैनीताल के स्कूलों के लिए 5 लाख की स्वीकृत दी।

क्या राज्य से बाहर खर्च कर सकते है पैसा?

अगस्त 2024 के आदेश के अनुसार, अब सांसद देश में कहीं भी विकास के लिए निधि की सिफारिश कर सकते है। लेकिन इसकी सीमा साल में 50 लाख तय की गई है।