बॉलीवुड के दिग्गज सितारें शाहरुख खान, सलमान खान आदि के पास खूब पैसा है। एक फिल्म के लिए ये 100 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं।
लेकिन'सैम बहादुर' फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले इनसे भी काफी अमीर हैं। हम बात कर रहे हैं रोनी स्क्रूवाला की।
अपने करियर की शुरुआत में रोनी ने टूथब्रश बनाने वाली कंपनी खोली। साल 1981 में वो फिल्म इंडस्ट्री में आए।
देश में जब सिर्फ दूरदर्शन था, तब रोनी ने केबल टीवी की शुरुआत की। इस एक कदम से सिनेमा जगत बिलकुल बदल दिया
साल 1990 में UTV सॉफ्टवेयर कम्यूनिकेशन की स्थापना करने के बाद RSVP कंपनी शुरू की। जो स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले तैयार करता है और फिल्में और शोज बनाता है।
खबरों की माने तो वो बॉलीवुड के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी नेट वर्थ 12800 करोड़ है।