पंजाब सरकार ने किया पाकिस्तान के अरशद नदीम को इतनी बड़ी रकम देने का ऐलान
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में जैवनिन थ्रो में गोल्ड मेडल (Arshad Nadeem Gold) जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है।
जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में उन्होंने 92.97 मीटर का थ्रो (world record in javelin throw) फेका। इस थ्रो से उन्होंने गोल्ड मेडल जिता। पाकिस्तान के नाम ये ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल है।
ऐसे में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अरशद नदीम को 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही एथलीट के नाम पर उनके गृहनगर में एक स्पोर्ट्स सिटी भी बनाने का एलान किया गया है।
ओलंपिक 2024 में गोल्ड के अलावा अरशद ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गोल्ड अपने नाम किया था। जिसके बाद साल 2023 में हुई विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।
अरशद बेहद गरीब परिवार से आते है। उनके पिता मजदूर है। शुरुआत में उनके पास ट्रेनिंग पूरी करने तक के पैसे नहीं थे। अरशद को गोल्ड जीतने के बाद मिली प्राइज मनी ही उनकी टोटल नेट वर्थ है।