बड़ा फैसला! इसी साल होगी नंदा देवी राजजात यात्रा, जानें डेट
हाल ही में इस साल होने वाली नंदा राजजात यात्रा को समिति द्वारा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।2026 की जगह इसे साल 2027 में कराने का फैसला लिया गया।
हालांकि अब इसको लेकर नंदा देवी मंदिर कुरुड़ के हक-हकूकधारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसी साल नंदा देवी बड़ी जात (राजजात) आयोजित करने का फैसला लिया है।
हक-हकूकधारियों की महापंचायत में ये साफ हुआ कि नंदा देवी बड़ी जात का आयोजन इसी साल यानी 2026 में किया जाएगा, न कि 2027 में।
नंदानगर विकासखंड में हुई महापंचायत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि बड़ी जात का आयोजन इसी साल किया जाएग। इसके लिए आयोजन समिति भी गठित की गई।
खड़कधारी थोकदार ने कहा कि राजजात का आयोजन नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुड़ से ही होता है। यही इसका मूल स्वरूप है। हक-हकूकधारियों से बात कर यहीं से इस साल बड़ी जात का आयोजन होगा।
वसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी को गौड़ ब्राह्मणों की ओर से इसका दिनपट्टा यानी कैलेंडर जारी किया जाएगा। जिसके बाद ही यात्रा की तिथि का पता चलेगा।
बताते चलें कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार चमोली जिले में हर साल छोटी जात और हर 12 साल में बड़ी जात का आयोजन होता है।
आमतौर पर ये यात्रा 19 से 22 दिनों तक चलती है। करीब 280 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा चमोली के नौटी गांव से शुरू होकर हेमकुंड में संपन्न होती है।