कब जलेगी होलिका? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्व है। होलीबसंत के महीने के बाद आती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है।
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका जलाई जाती है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
ऐसे में चलिए जानते है की इस बार होलिका दहन किस तारीख को पढ़ रही है। साथ ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होता है। ऐसे में इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि दो दिन पढ़ रही है।
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09:54 पर शुरू होकर 25 मार्च दोपहर 12:29 को समाप्त होगी। ऐसे में इस साल होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात को 11:13 से 12:27 तक रहेगा। इस साल होलिका दहन के लिए केवल 1 घंटे 14 मिनट का समय है।