काफी महंगा हैं गधी का दूध, जानें इसको पीने के फायदे
योग गुरु बाबा रामदेव का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो गधी का दूध पीते और उसके फायदे बताते नजर आ रहे हैं।
ऐसे में चलिए गधी के दूध की कीमत और उसके फायदे को जान लेते है।
गधी के दूघ की कीमत करीब 5000 से 7000 रूपए प्रति लीटर है। तो वहीं कई जगहों पर इसका दाम 12 हजार रुपये प्रति लीटर भी है।
गधों की संख्या में कमी के कारण दूध आसानी से नहीं मिल पाता है। एक दिन में एक गधी केवल आधा लीटर तक ही दूध देती है।
विटामिन और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों होने की वजह से गधी के दूध की काफी मांग है। इसमें विटामिन-ए, बी-1, बी-2, विटामिन-डी और ई है।
1. सौंदर्य प्रसाधनों के लिए फायदेमंद 2. चेहरे की झुर्रियों और बालों को कम करता है। 3. पेट संबंधी समस्याएं में उपयोगी। 4. नेत्र, दंत और प्रजनन रोगों के खिलाफ उपयोगी
5.ब्लड शुगर, ब्लड सर्कुलेशन और सूजन जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद 6. फैट कम होने की वजह से अधिक पौष्टिक 7. सांस संबंधी रोगों में रामबाण