Big NewsUttarakhand Weather News

होली में बदल सकता है उत्तराखंड में मौसम, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम बदलने की संभावना है. हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम बदलने का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा.

होली पर बिगड़ेगा उत्तराखंड में मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो मंगलवार को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि 13 और 14 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. लेकिन इससे मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें : Holi kab hai ? 14 या 15 मार्च, उत्‍तराखंड में हर किसी का बस यही सवाल, यहां दूर कर लें कनफ्यूजन

देहरादून में 28°C तक पहुंचेगा तापमान

बता दें राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहने की संभावना है. वही नैनीताल में तापमान 16°C से 18°C के बीच रहेगा, जबकि ऋषिकेश और धर्मनगरी हरिद्वार में अधिकतम तापमान 32°C तक पहुंच सकता है. वहीं मसूरी में तापमान 14°C से 22°C के बीच रहने की उम्मीद है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें