Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी देहरादून में आंशिक बदल छाए रहने के आसार हैं। जबकि कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज से अगले कुछ दिन तक देहरादून समेत आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बौछार की संभावना है। हालांकि तापमान में इजाफा भी हो सकता है। जिससे दिन में भीषण गर्मी का एहसास होगा।

इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की आशंका है। जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हल्की बर्फबारी की संभावना भी है। बीते गुरुवार की बात करें तो मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान फिर से बढ़ गया। दोपहर के समय तेज गर्मी महसूस की गई।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button