देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिलहाल कुछ शांत नजर आएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मानें तो राज्य में इस बाद मानसून करीब एक सप्ताह देरी से आ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 27 जून या उसके बाद उत्तराखंड पहुंच सकता है।
आमतौर पर मानसून एक जून को केरल के रास्ते भारत पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल पांच जून के आसपास मानसून के देश में दस्तक देने का अनुमान है। सिस्टम सामान्य रहने पर राज्य से केरल पहुंचने में मानसून 21 दिन का समय लेता है। ऐसे में पांच जूून को केरल पहुंचने वाला सिस्टम उत्तराखंड में भी पांच दिन पिछड़ देर हो जाएगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार कुल मिलाकर उत्तराखंड में छह से सात दिन की देरी से मानसून के पहुंचने का अनुमान है। राज्य के यादातर क्षेत्रों में इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद जताई है। 21 मई के बाद गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं।