Big NewsUttarakhand

प्रदेश में मौसम बरपा रहा कहर, जम गए झरने, माइनस में पहुंचा पारा

प्रदेश में मौसन ने करवट ली। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान मानइस में जा रहा है। नीती घाटी में तापमान माइनस में जाने के कारण पानी भी जमने सगा है।

प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट

प्रदेश में मौसम के करवट लेने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिस कारण पानी भी जमने लगा है। नीति घाटी में बने झरने तापमान माइनस में जाने के कारण जम गए हैं।

प्रदेश के कई इलाकों में हुई बर्फबारी

प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। गुरूवार को नीती घाटी में गुरुवार को बर्फबारी हुई थी। जिस कारण घाटी का तापमान माइनस में चले गया है। गुरूवार को हुई बर्फबारी के कारण मलारी से ऊपरी क्षेत्र के गांवों गमशाली, नीती, फरकिया, मलारी आदि में बर्फ जमी है। इसके साथ ही केदारनाथ, बद्रीनाथ और पिथौरागढ़ में जमकर बर्फबारी हुई है। जिस कारण ठंड में इजाफा हो गया है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कई जगहों पर कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button