देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरु हो गई है। वहीं निचले इलाकों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चमोली के बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है। वहीं औली में भी बर्फ गिरी है। इसके साथ ही फूलों की घाटी, हेमकुंड में भी मौसम बदलने के बाद से ही बर्फबारी जारी है।
वहीं निचले इलाकों में रात से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में ये बदलाव 11 मार्च तक बना रहेगा।