highlightUttarakhand

उत्तराखंड में गर्मी से बुरा हाल, इस दिन से मिल सकती है राहत

weather alaert in uttarakhandउत्तराखंड में मौसम अलग अलग रंग दिखा रहा है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा तेजी से उछाल मार रहा है। देहरादून में रविवार का दिन इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को देहरादून में पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं राज्य के अन्य मैदानी इलाकों, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में भी गर्मी तेजी से बढ़ी है। सुबह से ही चटख धूप लोगों को परेशान कर रही है। हालात ये हैं कि लोग अब दिन में बाहर निकलने से बचने की कोशिश कर रहें हैं। रविवार को गर्मी का असर ऐसा था कि लोगों को रात में भी परेशानी होती रही।

वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में मौसम अब भी खुशनुमां बना हुआ है। नैनीताल में रविवार को दोपहर में एक घंटे तक बारिश और ओले पड़े हैं। इसके चलते यहां तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है।

वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में फिलहाल इतनी गर्मी नहीं पड़ रही है। चमोली के कई इलाकों में बर्फबारी की खबरें हैं। हेमकुंड साहिब में इस बार इस समय भी अच्छी बर्फ जमी हुई है।

मौसम पूर्वानुमान जारी करने वाली एजेंसी skymet के मुताबिक उत्तराखंड में फिलहाल तपिश बढ़ेगी और पारा 41 के करीब तक जा सकता है। शुक्रवार तक यही स्थिती रहेगी और जबकि शनिवार और रविवार को मौसम में कुछ बदलाव होगा। मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

Back to top button