Nainital NewsHighlight

शादीशुदा महिला के साथ थे अवैध संबंध, पुलिस की वर्दी पहन इलाके में दिखाता था धौंस, फिर…

नैनीताल पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने काठगोदाम में एक घर में घुसकर लोगों को धमकाया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस की वर्दी पहन इलाके में दिखाता था धौंस

जानकारी के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने 5 जनवरी को पुलिस में शिकायत की थी. तहरीर में उन्होंने बताया कि अपने भाई के कहने पर उन्होंने अपना कमरा उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति को किराए पर दिया था. आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का पुलिसकर्मी बताता था. आरोपी पिछले 1 साल से रात के समय कमरे में आता जाता था. पांच जनवरी की रात भी आरोपी उनके घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा.

शादीशुदा महिला के साथ थे अवैध संबंध

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो वो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताने लगा. पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला फर्जी निकला. आरोपी के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जोड़ी वर्दी आई कार्ड और बैच बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि फर्जी पुलिसवाले की काठगोदाम स्थित एक महिला के साथ अवैध संबंध थे. जिससे मिलने के लिए शख्स ने कमरा किराए पर लिया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें