Udham Singh Nagar NewsBig News

उत्तराखंड में यहां से पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, ये थी साजिश

उत्तराखंड में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ STF ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही दो शातिर तस्करों को भी अरेस्ट किया है।

जसपुर से पकड़ा गया हथियारों का जखीरा

बता दें एसटीएफ की टीम ने उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 पंप एक्शन गन, 2 पिस्टल (.32 बोर) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि यह गैंग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था।

आरोपियों का ये था प्लान

आरोपी हथियारों को शहजहांपुर से लेकर जसपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि इन हथियारों को फर्जी लाइसेंस के जरिए वैध दिखाकर आगे सप्लाई करने की योजना थी। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह (39) निवासी उधम सिंह नगर और सिमरनजीत (37) निवासी उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सिमरनजीत पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें