देहरादून : शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 347 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 80 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। इस दौरान कैडेट अर्जुन ठाकुर को स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। रजत पदक गुरवीर सिंह तलवार को दिया गया। हर्ष बंसीवाल ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया।
परेड खत्म होने के बाद युवा सैन्य अधिकारियों ने उछल-उछल कर और साथी सैन्य अधिकारियों को गले लगाकर खुशी जाहिर की.