देहरादून : बीती रात देहरादून में बारिश का कहर देखने को मिला। सड़कें जल मग्न हो गईं तो वहीं पानी घरों तक घुस आया। लोगों को काफी नुकसान हुआ। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे सड़कों पर दुकानों में पानी घुसा हुआ है। सड़कें जल मग्न हो गई थी। सड़कें बह गईं थी। साथ ही लोगों का सामान भी बह गया। घरों में पानी घुस गया। घर मे रखा सारा सामान बारिश की पानी की चपेट में आ गया। लोगों का जीवन देहरादून में अस्त व्यस्त हो गया है। गरीब जो लोग कच्चे मकान में रहते थे उनका राशन पानी सब बह गया. तस्वीर में देख सकते हैं कि लोगों की क्या हालत है। ये वीडियो करागी चौक, बंजारावाला की है जहां लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों को काफी नुकसान हुआ है। गरीबों की हालत त्रस्त है। लोगों ने सरकार से मदद मांगी है औऱ मुआवजे की मांग की है। उनके पास रहने का ठिकाना नहीं है। पानी औऱ कीचड़ के मकान और कमरे में कैसे रहें ये सवाल बच्चों के माता पिता के मन में खड़ा हो रहा है क्योंकि बारिश का जमा पानी कई बिमारियों को न्यौता भी दे रहा है। स्थानीय विधायक और सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए ताकि गरीब लोगों को रहने का ठिकाना मिल सके औऱ उनको और उनके बच्चों को राहत।