देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए तीन दिनों का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट खासकर पहाड़ी जिलों के लिए है। पहाड़ के लगभग सभी जिलों में ओले गिरने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। साथ ही मैदानी इलाकों में आंधी आने भी भी संभावना जताई गई है।
प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्रों में आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही राजधानी का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई स्थानों पर दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ तेज बौछार और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। मैदानी इलाकों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम विभाग ने आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा के ते जा सकती है।