Big NewsRudraprayag

अब Landslide से पहले मिलेगी चेतावनी, खतरा होगा कम!

उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला अब Landslide की पूर्व चेतावनी पाने वाले जिलों में शामिल हो गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने यहां विधिवत रूप से भूस्खलन का पूर्वानुमान जारी करना शुरू कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ रुद्रप्रयाग न केवल राज्य का पहला बल्कि देश का चौथा जिला बन गया है, जहां भूस्खलन चेतावनी बुलेटिन सार्वजनिक किया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग समेत उत्तराखंड के इन जिलों में चल रहा था परीक्षण

गौरतलब है कि उत्तराखंड भूस्खलन की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। GSI ने राज्य में कुल 14,780 भूस्खलन जोन चिह्नित किए हैं, जिनमें अकेले Rudraprayag में ही 1,509 जोन हैं। पिछले तीन साल से रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में इस तरह की पूर्वानुमान प्रणाली के परीक्षण चल रहे थे। अब आधिकारिक तौर पर इसकी शुरुआत रुद्रप्रयाग से हो गई है।

ऐसा करने वाला देश का चौथा जिला बना रुद्रप्रयाग

जीएसआई ने हाल ही में कोलकाता स्थित केंद्रीय मुख्यालय से भूस्खलन पूर्वानुमान बुलेटिन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। संस्था ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा की है। रुद्रप्रयाग के अलावा जीएसआई देश के तीन और जिलों में भूस्खलन पूर्वानुमान जारी कर रहा है। इनमें पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और तमिलनाडु का नीलगिरी जिला शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Yamunotri landslide news : मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत, लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button