Chamoli : इंतजार खत्म...फूलों की घाटी में आपका स्वागत है... - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इंतजार खत्म…फूलों की घाटी में आपका स्वागत है…

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukदेहरादून: एक जून से हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी भी पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। घाटी की सैर के लिए आम पर्यटकों को 150 और विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। वन विभाग ने फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों को गोविंद घाट से पुलना तक छोटे वाहन से जाना होगा। उससे आगे पूरा पैदल मार्ग है।

फूलों की घाटी के वनाधिकारियों ने बताया कि फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए ग्लेशियरों को काटकर रास्ता बनाया गया है। वामण धोड़ में अस्थायी पुल तैयार किया गया है। घाटी में प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्लास्टिक का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article