Home समाचार देश संगीत जगत को लगा बड़ा झटका : वडाली ब्रदर्स सूफी गायक प्यारे...

अमृतशहर- देहरादन में आयोजित होने वाले विरासत समारोह में अब आपको कभी भी वडाली बधुओं की जोड़ी के प्यारेलाल वडाली नहीं दिखाई देंगे।
उनकी आवाज और सूफी गीत के मतलब बताने का अंदाज नहीं दिखाई देगा। दरअसल मौत ने प्यारेलाल वडाली को अपने दर पर बुला लिया है।
ऐसे में सूफी गायन के लिए मशहूर वडाली बंधुओं की जोड़ी आज टूट गई है। पूरनचंद और प्यारे लाल वडाली की मशहूर जोड़ी के प्यारेलाल वडाली का अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया है। अभी प्यारे लाल वडाली अभी महज 66 साल के थे। उनके निधन की पुष्टि उनके भतीजे लखविंदर वडाली ने की, जिसके बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ। सूफी गायन के लिए मशहूर इस हिंदुस्तानी जोड़ी को साल 2005 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। प्यारेलाल वडाली के निधन की खबर से भारतीय सूफी संगीत को बड़ा नुकसान हुआ है।