देहरादून : 84 निकाय के लिए हुए मतदान ने इस बार पिछली बार निकायों के लिए हुए मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 2008 के निकाय चुनाव में जहां 61.86 प्रतिशत मतदान हुआ था तो वहीं 2013 में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 65.56 तक पहुंच गया था, जबकि इस बार पिछले सभी आंकड़ों को तोड़ते में मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया…जिसका आंकड़ा 697़9 तक पहुंच गया है.
वहीं सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु की जाएगी…जिसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है…हर मतगणना केंद्र में पुलिस बल तैनात किया गया है साथ ही सीसीटीवी भी लगाए गए हैं. आइये आफको बताते हैं प्रत्येक जिले में कितने फीसदी मतदान हुआ.
जिला | कुल मतदान |
देहरादून | 68.78 |
हरिद्वार | 72.05 |
उधमसिंह नगर | 73.77 |
उत्तरकाशी | 66.84 |
अल्मोड़ा | 58.82 |
चमोली | 65.79 |
पौड़ी गढवाल | 70.40 |
चम्पावत | 71.57 |
पिथौरागढ़ | 63.86 |
टिहरी गढ़वाल | 66.01 |
नैनीताल | 67.30 |
बागेश्वर | 70 |
रुद्रप्रयाग | 66.64 |