बाजपुर, संवाददाता- साल 2017 के चुनाव के लिए सियासी दलों के सूरमाओं ने कमर कस ली है। हालांकि अभी टिकट पक्का नहीं हुआ है लेकिन कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलनों के जरिए अपनी ताकत दिखाने का का दौर शुरू हो चुका है। बाजपुर विधान सभा क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी के सम्मलेन को स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने संबोधित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने य़शपाल आर्य का फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया | भीड़ को देख गदगद हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मौजूद जनसमुदाय और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और क्षेत्र में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। इस मौके पर यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य ने भी मंच साझा किया और अपनी संभावनाओं के भी संकेत दिए। माना जा रहा है कि अगर एक परिवार से एक टिकट का फार्मूला कांग्रेस आलाकमान ने तय नहीं किया तो संजीव आर्य भी किसी सीट से दावेदार हो सकते हैं।
|