HighlightDehradun News

एवरेस्ट फतह कर लौटे चंपावत के वीरेंद्र ने की सीएम धामी से मुलाकात, CM ने दी शुभकामनाएं

माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले चंपावत निवासी वीरेंद्र ने रविवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने वीरेंद्र के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी से मिले एवरेस्ट फतह कर लौटे चंपावत के वीरेंद्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले चंपावत निवासी वीरेन्द्र सिंह सामंत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

NCC कैडेट्स दल में हैं वीरेन्द्र सिंह सामंत

गौरतलब है कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत भारतीय सेना और एनसीसी कैडेट्स के वीर पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। जिसमें एन.सी.सी (NCC) दल में चंपावत निवासी अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र सिंह सामंत भी थे।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी का पहाड़ सा हौसला, एवरेस्ट को किया फतह

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें