Sportshighlight

IPL Playoff से पहले अयोध्या पहुंचे Virat Kohli, वाइफ अनुष्का ने भी राम लला के किए दर्शन

IPL Playoff से पहले शनिवार को स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली(Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पहली बार श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे। जहां क्रिकेट की दुनिया की ये स्टार जोड़ी भक्ति के रंग में पूरी तरह डूबी दिखी।

सबसे पहले उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर राम लला के दर्शन किए। फिर हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद भी लिया। यहां उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज से मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विराट और अनुष्का का पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया। स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भी भेंट किए।

IPL Playoff से पहले अयोध्या पहुंचे Virat Kohli

दरअसल ये दर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। लखनऊ में खेले गए पिछले मुकाबले के बाद जब टीम को थोड़ा वक्त मिला तो विराट प्रभु श्रीराम के दर्शन करने चले गए। अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थीं। वो पिछले मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर दोनों का दर्शन करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।

कब है आईपीएल में आरसीबी का मुकाबला?

बता दें कि कुछ समय पहले ही विराट और अनुष्का वृंदावन भी गए थे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। विराट ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। जिसके बाद वो आध्यात्मिक यात्राओं पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

आरसीबी का अगला मुकाबला 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है। लेकिन उससे पहले विराट-अनुष्का का ये धार्मिक दौरा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button