TrendingHighlight

Viral Video: पिता बना रहा था वीडियो, अचानक बेटे को निगल गई विशाल व्हेल, फिर जो हुआ वो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

समुद्र में कायाकिंग करना एक रोमांचक अनुभव होता है। लेकिन ये रोमांच कभी-कभी जान पर भी भारी पड़ सकता है। कायाकिंग में तेज लहरें, बदलता मौसम और समुद्री जीवों का सामना जैसे खतरे छिपे होते हैं। ऐसा ही कुछ चिली के रहने वाले 24 वर्षीय एड्रियन सिमंकास और उनके पिता डेल के साथ हुआ। ये तब की बात है जब वे मैगेलन जलडमरूमध्य के पास कायाकिंग कर रहे थे। ये सारा वाक्य कैमरे(Viral Video) में कैद हो गया

व्हेल ने अचानक निगल लिया!

दरअसल ये घटना चिली के दक्षिणी पैटागोनिया क्षेत्र की है। जब एड्रियन अपने पिता के साथ समुद्र में कायाकिंग कर रहे थे। तभी अचानक एक विशाल हंपबैक व्हेल ने उन्हें निगल लिया। कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा जैसे एड्रियन का अंत निश्चित है। लेकिन चमत्कारिक रूप से कुछ देर बाद व्हेल ने उन्हें वापस समुद्र में उगल दिया।

Trending

कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा Viral Video

एड्रियन के पिता डेल ने ये सब अपनी नाव पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड(Viral Video) कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एड्रियन कैसे अचानक व्हेल ने अपने जबड़ों से उसे निगल लिया। हालांकि कुछ देर बाद समुद्र की लहरों में वापस भी फेक दिया। घटना के बाद एड्रियन किसी तरह अपने पिता की नाव तक पहुंचे। जहां उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

“मुझे लगा कि अब मेरी मौत तय है”

इस दिल दहला देने वाले अनुभव के बारे में मीडिया से बातचीत में एड्रियन ने कहा, “मैंने अपने चेहरे पर एक अजीब सी चिपचिपाहट महसूस की। जैसे ही मैंने पीछे देखा मुझे गहरे नीले और सफेद रंग की हलचल नजर आई। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता मुझे पानी के नीचे खींच लिया गया। मुझे लगा कि अब मैं नहीं बचूंगा। लेकिन फिर अचानक मैं दोबारा पानी की सतह पर आ गया। ये किसी चमत्कार से कम नहीं था।”

दोबारा करेंगे कायाकिंग

जब एड्रियन से पूछा गया कि क्या वो अब दोबारा समुद्र में कायाकिंग करने जाएंगे? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,
“बिल्कुल! ये एक डरावना अनुभव था लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं दोबारा कायाकिंग नहीं करूंगा। रोमांच से प्यार जो है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें