Viral Video: ट्रेन में टॉयलेट के पास गंदे फर्श पर सब्जी काट रहा झालमुड़ी वाला, वीडियो देख अब नहीं खाएंगे कभी

Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये वीडियो हमारे डेली लाइफ से जुड़ा है। खासकर ये उनके लिए है जो ट्रेन में सफर करते है और वहां बेचने वालों से खरीदकर खाते हैं। वीडियो ने ट्रेन में मिलने वाले खाने की साफ-सफाई पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
Viral Video: ट्रेन में टॉयलेट के पास गंदे फर्श पर सब्जी काट रहा झालमुड़ी वाला
दरअसल वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन के अंदर, टॉयलेट के पास बैठा हुआ दिखाई देता है। हैरानी की बात तो ये है कि वो उसी ट्रेन के गंदे फर्श पर सब्जियां काट रहा है। वहीं फर्श जिसपर लोग पैर रखने से भी बचते है। उसी पर वो खाने की तैयारी कर रहा है। उसके पास बर्तन और कुछ सामान भी है।
वीडियो देख अब नहीं खाएंगे कभी
जिससे वो झालमुड़ी या चना जैसे स्नैक्स बेजने वाला लग रहा है। हालांकि उसने नीचे प्लास्टिक बिछाई हुई है लेकिन फिर भी गंदी जगह पर खाने वाली चीजों को रखना भी अपने आप में बहुत गंदा है।
सफाई को लेकर उठे सवाल
वीडियो देखने के बाद लोग गुस्से के साथ चिंतित भी है। टॉयलेट के पास की जगह गंदगी और बैक्टीरिया से भरी होती है।ऐसी जगह पर खाना की तैयारी करना सेहत के लिए खतरनाक है। जिससे कई बीमारियां फैल सकती हैं।